
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग इन दिनों सिरमौर, सोलन और बिलासपुर जिलों के अपने चार दिवसीय प्रवास पर हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग इन दिनों सिरमौर, सोलन और बिलासपुर जिलों के अपने चार दिवसीय प्रवास पर हैं। उन्होंने सिरमौर जिला के चार विधानसभा क्षेत्रों में बनाए गए स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया और संतोष व्यक्त किया।
अपने प्रवास के पहले दिन देर सांय उन्होंने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां और नाहन विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत नाहन शहर का दौरा किया तथा ईवीएम और वीवीपैट के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आज श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत संगड़ाह और शिलाई विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए स्ट्रॉंग रूम तथा मतगणना केन्द्रों का भी दौरा किया। कल रविवार को वह पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे और उसके पश्चात सोलन जिला के नालागढ़ तथा बिलासपुर जाएंगे।
श्री गर्ग ने चुनाव प्रत्याशियों के कुछ प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने उन्हें बताया कि वे स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्ट हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मशीनों को मतगण

ना के दिन स्ट्रांग रूम से मतगणना केंद्रों तक पहुॅचाने की भी व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंनें कहा कि जिले में पांच स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं और सभी पर सी.सी.टी.वी. कैमरों के माध्यम से चौबीस घंटे निगरानी रखी जा रही है।
उपायुक्त राम कुमार गौतम, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा के अतिरिक्त संबंधित रिटर्निंग अधिकारी भी इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ थे।


Author: nstar india
More Stories
गरीब परिवार की कन्याओं की शादी में हेल्प द गर्ल ग्रुप ने मदद
गरीब परिवार की कन्याओं की शादी में हेल्प द गर्ल ग्रुप ने मदद नालागढ़ | (नन्द लाल ठाकुर )हेल्प द...
उपमंडल फतेहपुर के तहत लिटल ऎंजल हाई स्कूल लोहारा में बड़े ही हर्षोल्लास से वार्षिक दिवस का आयोजन किया गया
आज के माहौल में विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किताबों तक ही सीमित नहीं:- सूरजकांत कहा:- स्कूलों में विद्यार्थियों को किताबी...
हिमाचल प्रदेश शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ललित चौहान व उनकी समस्त कार्यकारणी ने शारीरिक शिक्षकों कि निम्नलिखित मांगो को माननीय शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा
हिमाचल प्रदेश शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ललित चौहान व उनकी समस्त कार्यकारणी ने शारीरिक शिक्षकों कि निम्नलिखित मांगो को...
वॉल्वो बस में सवार कांगड़ा के युवक से 703 ग्राम चरस की खेप पकड़ी, एएनटीएफ कुल्लू की टीम को फोरलेन पर बलोह टोल प्लाजा पर नाके के दौरान मिली कामयाबी ।
वॉल्वो बस में सवार कांगड़ा के युवक से 703 ग्राम चरस की खेप पकड़ी, एएनटीएफ कुल्लू की टीम को फोरलेन...
मुख्य संसदीय सचिव ऊर्जा, पर्यटन, वन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने आज ने सरवरी में किया टीचर होम का शिलान्यास। संसदीय सचिव उर्जा, पर्यटन, वन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने आज ने सरवरी में किया टीचर होम का शिलान्यास।
मुख्य संसदीय सचिव ऊर्जा, पर्यटन, वन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने आज ने सरवरी में किया टीचर होम का...
जकातखाना के पास ईंटो से भरा ट्रक मकान में घुसा, पूरा मकान हुआ क्षतिग्रस्त,बाल-बाल बचा चालक
जकातखाना के पास ईंटो से भरा ट्रक मकान में घुसा, पूरा मकान हुआ क्षतिग्रस्त,बाल-बाल बचा चालक स्वारघाट --- राजेंद्र ठाकुर...
Average Rating