भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चले युवा नेता रघुबीर बाली

Read Time:2 Minute, 10 Second

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चले युवा नेता रघुबीर बाली
–दिया चुनावी फ़ीडबैक, दो दिन लगातार हुए शामिल, वर्तमान समय का सबसे बड़ा आंदोलन

शिमला,CHAMAN SHARMA
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल कांग्रेस के युवा नेता रघुबीर सिंह बाली भी भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बने। वे लगातार दो दिन भारत जोड़ो यात्रा में शिमला हुए और पार्टी नेता राहुल गांधी के साथ कई किलोमीटर का रास्ता पैदल तय किया।


रघुवीर बाली पहले दिन इंदौर से संवर तक गए और दूसरे दिन उज्जैन महाकाल तक राहुल गांधी के साथ यात्रा में रहे। इस दौरान राहुल गांधी के साथ 5 मिंट तक उन्होंने बात चीत की ओर हिमाचल में हुए विधानसभा चुनावो को लेकर फीडबैक भी दिया ।इससे पहले अन्य नेता भी भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बन चुके है। इनमे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और पार्टी महासचिव विक्रमादित्य सिंह , शामिल है।
AICC सचिव और कांग्रेस पार्टी के नगरोटा बगवां उम्मीदवार आरएस बाली ने कहा, “यह यात्रा भारत की उम्मीद है”।उन्होंने कहा कि वे अपने नेता और यात्रा के साथ हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश से नफरत को खत्म करने की जिम्मेदारी ली है। बाली के अनुसार, भारत जोड़ो यात्रा देश को नफरत, विभाजन और अब तक की उच्चतम बेरोजगारी दर के खिलाफ एकजुट करने के लिए वर्तमान समय का सबसे बड़ा आंदोलन है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
nstar india
Author: nstar india

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *