
पंजाब नम्बर थार स्वारघाट के रछोह के पास 300 मीटर गहरी खाई में लुढकी
पंजाब नम्बर थार स्वारघाट के रछोह के पास 300 मीटर गहरी खाई में लुढकी, मनाली घुमने जा रहे चार युवक गम्भीर रूप से घायल
स्वारघाट,राजेन्द्र ठाकुर
नेशनल हाईवे 205 चंडीगढ़-मनाली पर शुक्रवार देर रात करीब दस बजे चण्डीगढ़ से मनाली जा रही एक टूरिस्ट थार कार स्वारघाट के रछोह के पास अनियंत्रित होकर सडक से करीब 300 मीटर गहरी खाई में लुढक गई | इस हादसे में कार में चार युवक , चालक जसनप्रीत सिंह (25) पुत्र सुखजीत सिंह , हरप्रीत सिंह पुत्र मक्खन सिंह (25) साल, सुरेन्द्र पाल पुत्र जगदीप सिंह (26) साल सभी निवासी तलवंडी भठिंडा पंजाब गम्भीर रूप से घायल हुए है | ये चारो दोस्त मनाली घुमने के लिए अपनी थार कार नम्बर पीबी03बीके1115 में जा रहे थे कि स्वारघाट के रछोह के पास सामने से ओवरटेक कर आ रहे वाहन की तेज रोशनी लगने से कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढक गई |

कार ऐसी ढलान वाली जगह से गिरी जहाँ से नीचे उतरना व चढ़ना बहुत ही मुश्किल कार्य था लेकिन स्थानीय लोगों ने रस्सो के सहारे खाई में उतरकर चारो घायलों को सडक तक पहुँचाया और उन्हें सीएचसी स्वारघाट की 108 एम्बुलेंस से एफआरयु नालागढ़ ले जाया गया है जहाँ पर तीन युवकों की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है जबकि एक युवक की स्थिति नाजुक है जिसे पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया है |


Author: nstar india
More Stories
मेहला फ्लाईओवर दो ट्रको में आमने-सामने टक्कर, सडक पर पलटा एक ट्रक, नवांशहर अमृतसर का चालक गम्भीर रूप से घायल
मेहला फ्लाईओवर दो ट्रको में आमने-सामने टक्कर, सडक पर पलटा एक ट्रक, नवांशहर अमृतसर का चालक गम्भीर रूप से घायल...
बद्दी पुलिस ने पकड़ा 6 किलो गंजा, मोस्ट वांटेड की लिस्ट में है गांजा बेचने वाला
बद्दी पुलिस ने पकड़ा 6किलो गंजा, मोस्ट वांटेड की लिस्ट में है गांजा बेचने वाला रजनीश ठाकुरबद्दी बद्दी पुलिस वीरवार...
गरीब परिवार की कन्याओं की शादी में हेल्प द गर्ल ग्रुप ने मदद
गरीब परिवार की कन्याओं की शादी में हेल्प द गर्ल ग्रुप ने मदद नालागढ़ | (नन्द लाल ठाकुर )हेल्प द...
उपमंडल फतेहपुर के तहत लिटल ऎंजल हाई स्कूल लोहारा में बड़े ही हर्षोल्लास से वार्षिक दिवस का आयोजन किया गया
आज के माहौल में विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किताबों तक ही सीमित नहीं:- सूरजकांत कहा:- स्कूलों में विद्यार्थियों को किताबी...
हिमाचल प्रदेश शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ललित चौहान व उनकी समस्त कार्यकारणी ने शारीरिक शिक्षकों कि निम्नलिखित मांगो को माननीय शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा
हिमाचल प्रदेश शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ललित चौहान व उनकी समस्त कार्यकारणी ने शारीरिक शिक्षकों कि निम्नलिखित मांगो को...
Average Rating