
स्वारघाट के खोखा मालिको ने पीडब्ल्यूडी पर पक्षपात के आरोप,
स्वारघाट के खोखा मालिको ने पीडब्ल्यूडी पर पक्षपात के आरोप, कहा गरीबों के खोखे तो उठवा दिए लेकिन अमीर व जान-पहचान वालों के खोखे अभी भी टस से मस नही हुए, सभी पर बराबर कारवाई करने की मांग की
स्वारघाट ,राजेंद्र ठाकुर
स्वारघाट क्षेत्र के खोखा मालिकों ने पीडब्ल्यूडी विभाग पर पक्षपात करने के आरोप लगाये है | बता दें कि लोक निर्माण विभाग द्वारा हाई कोर्ट के आदेशो के बाद नेशनल हाईवे से रेहड़ी-फड़ी व खोखे वालो को हटाया जा रहा है | स्वारघाट क्षेत्र के खोखा मालिकों हरनाम सिंह, किशोरी लाल, भाग सिंह, सोढ़ी राम, नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग के नोटिस के बाद उन्होंने अपने खोखे खाली कर दिए थे लेकिन गरामौड़ा से गम्भरपुल तक अभी भी ज्यादातर खोखे नोटिस के बावजूद नहीं हटाए गये है | नोटिस दिए हुए एक सप्ताह से ज्यादा समय हो गया है लेकिन इन पर विभाग कोई कारवाई नहीं कर रहा है |

वहीँ हरनाम सिंह और किशोरी लाल ने बताया कि विभाग ने उनके खोखे तो हटवा दिए है लेकिन विभाग व एनएचआई ने उनकी क्रमशः 8 बिस्वा और 2 बिस्वा मलकियती भूमि पर एनएच और लिंक रोड अवैध रूप से निकाल दिए है | अब वे अपनी इस मलकियती पर अपने खोखो को रखने के लिए मजबूर हो जायेगे |


Author: nstar india
More Stories
मेहला फ्लाईओवर दो ट्रको में आमने-सामने टक्कर, सडक पर पलटा एक ट्रक, नवांशहर अमृतसर का चालक गम्भीर रूप से घायल
मेहला फ्लाईओवर दो ट्रको में आमने-सामने टक्कर, सडक पर पलटा एक ट्रक, नवांशहर अमृतसर का चालक गम्भीर रूप से घायल...
बद्दी पुलिस ने पकड़ा 6 किलो गंजा, मोस्ट वांटेड की लिस्ट में है गांजा बेचने वाला
बद्दी पुलिस ने पकड़ा 6किलो गंजा, मोस्ट वांटेड की लिस्ट में है गांजा बेचने वाला रजनीश ठाकुरबद्दी बद्दी पुलिस वीरवार...
गरीब परिवार की कन्याओं की शादी में हेल्प द गर्ल ग्रुप ने मदद
गरीब परिवार की कन्याओं की शादी में हेल्प द गर्ल ग्रुप ने मदद नालागढ़ | (नन्द लाल ठाकुर )हेल्प द...
उपमंडल फतेहपुर के तहत लिटल ऎंजल हाई स्कूल लोहारा में बड़े ही हर्षोल्लास से वार्षिक दिवस का आयोजन किया गया
आज के माहौल में विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किताबों तक ही सीमित नहीं:- सूरजकांत कहा:- स्कूलों में विद्यार्थियों को किताबी...
हिमाचल प्रदेश शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ललित चौहान व उनकी समस्त कार्यकारणी ने शारीरिक शिक्षकों कि निम्नलिखित मांगो को माननीय शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा
हिमाचल प्रदेश शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ललित चौहान व उनकी समस्त कार्यकारणी ने शारीरिक शिक्षकों कि निम्नलिखित मांगो को...
Average Rating