
चंद्र कुमार ने ली प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ
SHIMLA, CHAMAN SHARMA
चंद्र कुमार ने ली प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ

हिमाचल प्रदेश की राजधानी स्थित राजभवन में चौधरी चंद्र कुमार ने प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ ली. इस दौरान राजभवन में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मुख्य सचिव आरडी धीमान के साथ अन्य कई विधायक मौजूद रहे. इसके अलावा हर्षवर्धन चौहान अनिरुद्ध सिंह और चंद्र कुमार का परिवार भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहा. चंद्र कुमार हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ विधायकों में से एक हैं. वे जवाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं.
चौधरी चंद्र कुमार ने जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त किया है. चंद्र कुमार ने कहा कि वह पूर्ण निष्ठा के साथ इस जिम्मेदारी को निभाएंगे. हिमाचल प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वस्थ होने के बाद जल्द से जल्द शीतकालीन सत्र होगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वस्थ होने के बाद ही हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार भी होगा. चंद्र कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री आज सोमवार शाम दिल्ली से वापस लौटने वाले थे. इसके बाद प्रदेश में अन्य कार्य होने थे, लेकिन फिलहाल उनके कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से काम टल गए हैं. उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वास्थ्य होते ही जल्द से जल्द शीतकालीन सत्र कराए जाने पर विचार होगा.


Author: nstar india
More Stories
मेहला फ्लाईओवर दो ट्रको में आमने-सामने टक्कर, सडक पर पलटा एक ट्रक, नवांशहर अमृतसर का चालक गम्भीर रूप से घायल
मेहला फ्लाईओवर दो ट्रको में आमने-सामने टक्कर, सडक पर पलटा एक ट्रक, नवांशहर अमृतसर का चालक गम्भीर रूप से घायल...
बद्दी पुलिस ने पकड़ा 6 किलो गंजा, मोस्ट वांटेड की लिस्ट में है गांजा बेचने वाला
बद्दी पुलिस ने पकड़ा 6किलो गंजा, मोस्ट वांटेड की लिस्ट में है गांजा बेचने वाला रजनीश ठाकुरबद्दी बद्दी पुलिस वीरवार...
गरीब परिवार की कन्याओं की शादी में हेल्प द गर्ल ग्रुप ने मदद
गरीब परिवार की कन्याओं की शादी में हेल्प द गर्ल ग्रुप ने मदद नालागढ़ | (नन्द लाल ठाकुर )हेल्प द...
उपमंडल फतेहपुर के तहत लिटल ऎंजल हाई स्कूल लोहारा में बड़े ही हर्षोल्लास से वार्षिक दिवस का आयोजन किया गया
आज के माहौल में विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किताबों तक ही सीमित नहीं:- सूरजकांत कहा:- स्कूलों में विद्यार्थियों को किताबी...
हिमाचल प्रदेश शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ललित चौहान व उनकी समस्त कार्यकारणी ने शारीरिक शिक्षकों कि निम्नलिखित मांगो को माननीय शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा
हिमाचल प्रदेश शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ललित चौहान व उनकी समस्त कार्यकारणी ने शारीरिक शिक्षकों कि निम्नलिखित मांगो को...
Average Rating