गगन कपूर को सी.आई.आई. हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष और नवेश नरूला को उपाध्यक्ष पद की कमान

गगन कपूर को सी.आई.आई. हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष और नवेश नरूला को उपाध्यक्ष पद की कमान

Read Time:3 Minute, 33 Second

गगन कपूर को सी.आई.आई. हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष और नवेश नरूला को उपाध्यक्ष पद की कमान
: सी.आई.आई. हिमाचल प्रदेश राज्य परिषद को नया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिल गया। उद्योगपति गगन कपूर को सी.आई.आई. हिमाचल प्रदेश का नया अध्यक्ष और नवेश नरूला को उपाध्यक्ष चुना गया। गगन कपूर और नवेश नरूला को वर्ष 2023-24 के लिए यह जिम्मेवारी सौंपी गई। गगन कपूर पुलकित इंडस्ट्रीज परवाणू के मालिक हैं, जो पैकेजिंग और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में काम करते हैं। कपूर पहली पीढ़ी के उद्यमी हैं और उन्होंने हिमाचल प्रदेश में सफलतापूर्वक व्यवसाय स्थापित किया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एम.ए. की हैं तथा इससे पहले उन्होंने 5 वर्षों तक हिमाचल प्रदेश कोरगेटेड मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन का नेतृत्व किया है। नवेश नरूला टेसना टेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं, जो विभिन्न उद्योगों के लिए पैकेजिंग मटीरियल उत्पादन करता है। वह पुने विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। स्नातक स्तर की पढ़ाई के बाद उन्होंने भारत के साथ-साथ सऊदी अरब में 8 वर्षों तक एसीसी में काम किया है। नरूला ने 2001 में यू.एस.ए. जाने से पहले एक वर्ष के लिए आई.सी.आई.सी.आई. इंफोटेक में उपाध्यक्ष के रूप में काम किया है। यू.एस.ए. में उन्होंने ल्यूसेंट टेक्नोलॉजीज, ओरेकल, मेरिल लिंच जैसी कंपनियों में फिक्स्ड इनकम सिक्योरिटीज और इसके डेरिवेटिव्स में काम किया है। उन्होंने पहली पीढ़ी के उद्यमी के रूप में 2005 में बद्दी में टेसना टेक प्राइवेट की स्थापना की और पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से सफलतापूर्वक चला रहे हैं। गगन कपूर व नवेश नरूला ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, उसका वह ईमानदारी से निर्वहन करें और उद्योगों की समस्याओं का समाधान करवाने के साथ-साथ प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जाएंगे। निवर्तमान अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने कहा कि उद्योगों की समस्याओं के समाधान व निवेश को बढ़ावा देने के लिए मिलझुल कर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु व उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मांग की कि उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जाए और उद्योगों से सम्बंधित समस्याओं व मांगों का प्रमुखता के आधार पर निवारण करें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
nstar india
Author: nstar india

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *