
विकास थापटा ने थामा भाजपा का दामन
विकास थापटा ने थामा भाजपा का दामन
शिमला, भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं नगर निगम शिमला के चुनाव प्रभारी सुखराम चौधरी ने भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में समाजसेवी एवं मदद सेवा ट्रस्ट के प्रेस सचिव विकास थापटा को भाजपा की सदस्यता दिलवाई।
सुखराम चौधरी ने विकास थापटा का भाजपा परिवार में स्वागत किया।
विकास थापटा ने कहा की यह मेरी जीवन की किसी राजनीतिक दल की प्रथम सदस्यता है।
उन्होंने कहा की भाजपा सारे समाज को एक साथ लेकर आगे बढ़ने का कार्य करती है और जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे समाज के लिए एवं हर वर्ग का ध्यान रखते हुए कार्य किया है इससे प्रभावित होकर मैंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है । उन्होंने कहा कि मैं एक मजबूत विचार वाली पार्टी के साथ जुड़ना चाहता था और मुझे भाजपा में एक मजबूत संगठन दिखा जिस से प्रभावित होकर मैंने भाजपा में आने का निर्णय लिया।
विकास थापटा मूलतः कोटखाई से है और उन्होंने शिमला मंडल के इंजन घर वार्ड से भाजपा की सदस्यता ग्रहण ही।
इस अवसर पर विधायक विनोद कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि मेहता, कार्यालय सचिव प्यार सिंह कंवर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, जिला अध्यक्ष विजय परमार, त्रिलोक कपूर और विजय शर्मा उपस्थित रहे।


Author: nstar india
More Stories
बद्दी पुलिस ने पकड़ा 6 किलो गंजा, मोस्ट वांटेड की लिस्ट में है गांजा बेचने वाला
बद्दी पुलिस ने पकड़ा 6किलो गंजा, मोस्ट वांटेड की लिस्ट में है गांजा बेचने वाला रजनीश ठाकुरबद्दी बद्दी पुलिस वीरवार...
गरीब परिवार की कन्याओं की शादी में हेल्प द गर्ल ग्रुप ने मदद
गरीब परिवार की कन्याओं की शादी में हेल्प द गर्ल ग्रुप ने मदद नालागढ़ | (नन्द लाल ठाकुर )हेल्प द...
उपमंडल फतेहपुर के तहत लिटल ऎंजल हाई स्कूल लोहारा में बड़े ही हर्षोल्लास से वार्षिक दिवस का आयोजन किया गया
आज के माहौल में विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किताबों तक ही सीमित नहीं:- सूरजकांत कहा:- स्कूलों में विद्यार्थियों को किताबी...
हिमाचल प्रदेश शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ललित चौहान व उनकी समस्त कार्यकारणी ने शारीरिक शिक्षकों कि निम्नलिखित मांगो को माननीय शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा
हिमाचल प्रदेश शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ललित चौहान व उनकी समस्त कार्यकारणी ने शारीरिक शिक्षकों कि निम्नलिखित मांगो को...
वॉल्वो बस में सवार कांगड़ा के युवक से 703 ग्राम चरस की खेप पकड़ी, एएनटीएफ कुल्लू की टीम को फोरलेन पर बलोह टोल प्लाजा पर नाके के दौरान मिली कामयाबी ।
वॉल्वो बस में सवार कांगड़ा के युवक से 703 ग्राम चरस की खेप पकड़ी, एएनटीएफ कुल्लू की टीम को फोरलेन...
Average Rating