
अस्थाई नियुक्तियां रदद् करने से अध्यापक संघ हुआ गदगद।
अस्थाई नियुक्तियां रदद् करने से अध्यापक संघ हुआ गदगद।
धर्मशाला विजय समयाल
27/4/2023
:- हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ शिक्षा जगत में अस्थाई नियुक्तियों की योजना को सरकार द्वारा निरस्त कर सामान्य ढंगे से नियुक्ति करने पर गदगद हो गया है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के राज्य चेयरमैन व जिला कांगड़ा प्रभारी सचिन जसवाल, राज्य प्रेस सचिव संजय चौधरी, जिला कांगड़ा स्तर की कार्यकारिणी में से राज्य पैटर्न सरोज मेहता, राज्य उपाध्यक्ष गोविन्दर पठानिया,
सहित जिला कांगड़ा के महासचिव अश्वनी सिपेहिया वित्त सचिव सुमन चौधरी खण्ड अध्यक्षों जिनमे से धर्मशाला से पवन चौधरी, पालमपुर से नागेश्वर पठानिया, नगरोटा बगवां से तेजपाल,पंचरुखी से कुशल राणा, रक्कड़ से कुलदीप राणा, भवारना से देव मेहता, बैजनाथ से अनिल सुग्गा, देहरा से सुशील ठाकुर, राजा का तालाब से विवेक शर्मा, फतेहपुर से संजय धीमान, इंदौरा से यशपाल, नूरपुर से विपिन चौधरी, कोटला से अनूप सिंह, ज्वाली से रशपाल, विकास नन्दा, नगरोटा सुर्रियाँ से भारत भूषण, डाडासिबा से अश्वनी सिपहिया, जयसिंहपुर से हंस राज राणा, चढियार से अरुण कुमार, रैत से लोकेश नंदन, कांगड़ा से जितेंद्र जसवाल आदि समस्त कार्यकरिणी ने आज माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सूक्खु जी का ऐसी किसी भी तरह की प्रदेश में अस्थाई नियुक्तियां न करने सम्बन्धी क्लेरिफिकेशन से शिक्षा गुणवत्ता एवम अध्यापक हितों का संरक्षक शिक्षक संघ ने राहत की सांस ली है। राज्य चेयरमैन ने सरकार द्वारा महँगाई भत्ते की तीन प्रतिशत किश्त जारी करने पर भी हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आज मुख्यमंत्री जी ने मीडिया में वायरल हो रही अस्थाई शिक्षकों की नियुक्तियों पर हैरानी जताई और कहा कि अभी सरकार की ऐसी कोई योजना नहीँ है। इस घोषणा पर हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जोरदार स्वागत करता है और कर्मचारियों की हितैषी सरकार का धन्यवाद करता है। जसवाल ने बताया कि इस सरकार की छोटी सी अवधि में ही कई कर्मचारी हितैषी फ़ैसले लिए गए हैं जिनमे NPS की कटौती को बंद किया गया है और डीए की बकाया राशि को भी GPF खातों में डाला जायेगा।


Author: nstar india
More Stories
मेहला फ्लाईओवर दो ट्रको में आमने-सामने टक्कर, सडक पर पलटा एक ट्रक, नवांशहर अमृतसर का चालक गम्भीर रूप से घायल
मेहला फ्लाईओवर दो ट्रको में आमने-सामने टक्कर, सडक पर पलटा एक ट्रक, नवांशहर अमृतसर का चालक गम्भीर रूप से घायल...
बद्दी पुलिस ने पकड़ा 6 किलो गंजा, मोस्ट वांटेड की लिस्ट में है गांजा बेचने वाला
बद्दी पुलिस ने पकड़ा 6किलो गंजा, मोस्ट वांटेड की लिस्ट में है गांजा बेचने वाला रजनीश ठाकुरबद्दी बद्दी पुलिस वीरवार...
गरीब परिवार की कन्याओं की शादी में हेल्प द गर्ल ग्रुप ने मदद
गरीब परिवार की कन्याओं की शादी में हेल्प द गर्ल ग्रुप ने मदद नालागढ़ | (नन्द लाल ठाकुर )हेल्प द...
उपमंडल फतेहपुर के तहत लिटल ऎंजल हाई स्कूल लोहारा में बड़े ही हर्षोल्लास से वार्षिक दिवस का आयोजन किया गया
आज के माहौल में विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किताबों तक ही सीमित नहीं:- सूरजकांत कहा:- स्कूलों में विद्यार्थियों को किताबी...
हिमाचल प्रदेश शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ललित चौहान व उनकी समस्त कार्यकारणी ने शारीरिक शिक्षकों कि निम्नलिखित मांगो को माननीय शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा
हिमाचल प्रदेश शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ललित चौहान व उनकी समस्त कार्यकारणी ने शारीरिक शिक्षकों कि निम्नलिखित मांगो को...
Average Rating