स्वारघाट में चल रही श्रीमद भागवत कथा का हवन यज्ञ में पूर्णाहुति के साथ समापन

Read Time:2 Minute, 16 Second

स्वारघाट में चल रही श्रीमद भागवत कथा का हवन यज्ञ में पूर्णाहुति के साथ समापन

स्वारघाट, राजेन्द्र ठाकुर


स्वारघाट के शिव मन्दिर के सामने आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का रविवार को हवन यज्ञ में पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया | श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर भक्तों ने हवन यज्ञ में पूर्णाहुति दी। इसी के साथ भागवत कथा का विश्राम हो गया। कथा वाचक आचार्य महेंद्र शर्मा (ठियोग) शिमला वाले ने हवन के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि यज्ञ का धुआं वातावरण एवं वायु मंडल को शुद्ध करने के साथ लोगों के आत्मबल को बढ़ाता है। उन्होंने कथा के दौरान कहा कि श्रीमद् भागवत से जीव में भक्ति ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं। आचार्य महेंद्र शर्मा ने समझाया कि संसार सागर में भक्ति एक नौका की तरह है। नौका के बिना भव सागर से पार नहीं उतरा जा सकता है। उसी तरह भक्ति के बिना मनुष्य जीवन पटरी पर नहीं चल सकता है। ईश्वर भक्ति का मार्ग अपना कर मनुष्य को मोक्ष का मार्ग पर चलना चाहिए।


इस भागवत कथा का आयोजन मैहर दास जंगम बाबा, महंत बाबा मौनी नालागढ़ वाले के सौजन्य से डॉ. प्रकाश , पंडित सुखदेव आदि ने करवाया था | कथा के सातो दिन हिंदुस्तान जनसेवा ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों मुनीष कुमार,दिनेश कुमार, अशोक कुमार, जीत सिंह, नरेंद्र कुमार आदि के साथ-साथ स्थानीय समाजसेवियों ने भी तन मन धन से पूर्ण सहयोग किया |

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
nstar india
Author: nstar india

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *