
राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला भरवाईं में बुधवार को स्कूल प्रबंधन समिति सदस्यों एवम बच्चों की उपस्थिति में विश्व योग दिवस का आयोजन किया गया
भरवाईं स्कूल में हुआ विश्व योग दिवस का आयोजन।
राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला भरवाईं में बुधवार को स्कूल प्रबंधन समिति सदस्यों एवम बच्चों की उपस्थिति में विश्व योग दिवस का आयोजन किया गया। विश्व योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता हैIइसके पीछे की मुख्य वजह ये है कि, 21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे लोग ग्रीष्म संक्रांति भी कहते हैं। भारतीय परंपरा के मुताबिक, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है। माना जाता है कि सूर्य दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए फायदेमंद है। साथ ही योग करने से लोगों की आयु भी लंबी होती है। इसी को देखते हुए योगा दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है I इस के साथ ही शरीर और मन की शांति के लिए योग बहुत जरूरी है। योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही योग से मानव जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

प्रतिदिन योग करने से शारीरिक और मानसिक बीमारियां दूर रहती है। बढ़ते तनाव को कम करने और लाइफस्टाइल से पैदा होने वाली समस्याओं को योग से दूर किया जा सकता है। योग करने से शरीर मजबूती बनता है। योग से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होती है। योग करने वाले लोग फिट होने के साथ ही इम्यूनिटी के मामले में भी दूसरे लोगों से बेहतर होते हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेश शर्मा ने बच्चों को विश्व योग दिवस के महत्व के बारे मैं बताया कि योग व्यक्ति के शरीर और मस्तिष्क दोनों के लिए फायदेमंद है। योग करने से कई सारी बीमारियों से बचाव होता है। वहीं योगासन के नियमित अभ्यास से कई रोगों से मुक्ति भी मिल सकती है। अगर आप भी खुद को और अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों को स्वस्थ देखना चाहते हैं तो उन्हें योगासन के लिए प्रेरित करें। खुद भी नियमित योगाभ्यास की आदत डालें। इस अवसर पर प्रवक्ता सुरेंदर कुमार ,राकेश कुमार ,राजीव कौशल,बलभद्र ,राजीव कुमार ,कुमारी शैलजा,संजीव कुमार, सुरेश कुमारी,धीरज,अछरा देवी,सतवीर सिंह ,अनिता भारद्वाज,किरण बाला ,किशन चंद , इंदु बाला ,रेणु बाला ,रविंदर, अनिल आदि मौजूद रहे |


Author: nstar india
More Stories
मेहला फ्लाईओवर दो ट्रको में आमने-सामने टक्कर, सडक पर पलटा एक ट्रक, नवांशहर अमृतसर का चालक गम्भीर रूप से घायल
मेहला फ्लाईओवर दो ट्रको में आमने-सामने टक्कर, सडक पर पलटा एक ट्रक, नवांशहर अमृतसर का चालक गम्भीर रूप से घायल...
बद्दी पुलिस ने पकड़ा 6 किलो गंजा, मोस्ट वांटेड की लिस्ट में है गांजा बेचने वाला
बद्दी पुलिस ने पकड़ा 6किलो गंजा, मोस्ट वांटेड की लिस्ट में है गांजा बेचने वाला रजनीश ठाकुरबद्दी बद्दी पुलिस वीरवार...
गरीब परिवार की कन्याओं की शादी में हेल्प द गर्ल ग्रुप ने मदद
गरीब परिवार की कन्याओं की शादी में हेल्प द गर्ल ग्रुप ने मदद नालागढ़ | (नन्द लाल ठाकुर )हेल्प द...
उपमंडल फतेहपुर के तहत लिटल ऎंजल हाई स्कूल लोहारा में बड़े ही हर्षोल्लास से वार्षिक दिवस का आयोजन किया गया
आज के माहौल में विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किताबों तक ही सीमित नहीं:- सूरजकांत कहा:- स्कूलों में विद्यार्थियों को किताबी...
हिमाचल प्रदेश शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ललित चौहान व उनकी समस्त कार्यकारणी ने शारीरिक शिक्षकों कि निम्नलिखित मांगो को माननीय शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा
हिमाचल प्रदेश शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ललित चौहान व उनकी समस्त कार्यकारणी ने शारीरिक शिक्षकों कि निम्नलिखित मांगो को...
Average Rating