
‘हेल्प द गर्ल्स ग्रुप’ संस्था की तरफ से प्रातः 8 से 9 बजे के बीच वृक्षा रोपण
गुरुनानक पब्लिक स्कूल जगातखाना में ‘हेल्प द गर्ल्स ग्रुप’ संस्था की तरफ से प्रातः 8 से 9 बजे के बीच वृक्षा रोपण, किया गया जिसमें संस्था की प्रधान शंकुतला पटियाल व उपप्रधान डा. आशीमा जैन और संस्था के सदस्य स्थाति भारतीय, श्रुति राणा भानु गौतम, डा. किरण शर्मा सुचित्रा कौंडल, अंजू जैन निशा राखिया, पुनम गुप्ता, विनित गुप्त जी उपस्थित थे। समारोह की शुरुआत में अध्यापिका रामवीर कौर ने संस्था के सदस्यों का अपने अनमोल शब्दों से अभिनंदन किया।

स्कूल के अध्यक्ष स० नसीब सिंह, प्रधानाचार्या जितेंन्द्र कौर, उपप्रधानाचार्या अंजना सेठी, सचिव स० महेन्द्र सिंह, ट्रस्ट के सदस्य स कुलवंत सिंह ने संस्था के सभी सदस्यों का पुष्प- अभिवादन किया।
संस्था की तरफ से विद्यालय में 50 से अधिक फलदार पौधों का रोपण किया गया जो कि आने वाले समय में गहरी छाया के साथ-साथ फल भी देंगें।

संस्था की प्रधान शंकुतला पटियाल ने पेड़ पौधों के महत्व को समझाते हुए बताया
कि पेड़-पौधे धरती और पर्यावरण का श्रृंगार है। हमें आस-पास के पर्यावरण को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए और अधिक से अधिक वृक्षा रोपण करते रहना चाहिए।
स्कूल के प्रधानाचार्या जितेंन्द्र कौर ने भी संस्था के सदस्यों से वायदा किया कि जिस प्रकार के विद्यालय में विद्यार्थियों के उत्तरदायित्व को संभालते है उसी प्रकार
वें इन पौधों की भी दिन रात संभाल र देख-रेख करेगें।

समारोह के अंत में संस्था की प्रधान व उपस्थित सदस्यों ने स्कूल के चेयरमैन प्रधानाचार्या उपप्रधानाचार्या, ट्रस्ट के सदस्य व ‘इको क्लब’ के मुखिया शिवम शर्मा जी को पर्यावरण- अभिवादन करते हुए पौधों के गमले उपहार में दिए।
श्रीमती शंकुतला पटियाल जी ने पटियाल इंडस्ट्रीज की तरफ से 5100/ सहायता के लिए भेंट किए। गरीब बच्चों की
अंत में स्कूल की’ हैड गर्ल’ हरप्रीत कौर ने संस्था के सभी सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद किया।


Author: nstar india
More Stories
बद्दी पुलिस ने पकड़ा 6 किलो गंजा, मोस्ट वांटेड की लिस्ट में है गांजा बेचने वाला
बद्दी पुलिस ने पकड़ा 6किलो गंजा, मोस्ट वांटेड की लिस्ट में है गांजा बेचने वाला रजनीश ठाकुरबद्दी बद्दी पुलिस वीरवार...
गरीब परिवार की कन्याओं की शादी में हेल्प द गर्ल ग्रुप ने मदद
गरीब परिवार की कन्याओं की शादी में हेल्प द गर्ल ग्रुप ने मदद नालागढ़ | (नन्द लाल ठाकुर )हेल्प द...
उपमंडल फतेहपुर के तहत लिटल ऎंजल हाई स्कूल लोहारा में बड़े ही हर्षोल्लास से वार्षिक दिवस का आयोजन किया गया
आज के माहौल में विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किताबों तक ही सीमित नहीं:- सूरजकांत कहा:- स्कूलों में विद्यार्थियों को किताबी...
हिमाचल प्रदेश शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ललित चौहान व उनकी समस्त कार्यकारणी ने शारीरिक शिक्षकों कि निम्नलिखित मांगो को माननीय शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा
हिमाचल प्रदेश शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ललित चौहान व उनकी समस्त कार्यकारणी ने शारीरिक शिक्षकों कि निम्नलिखित मांगो को...
वॉल्वो बस में सवार कांगड़ा के युवक से 703 ग्राम चरस की खेप पकड़ी, एएनटीएफ कुल्लू की टीम को फोरलेन पर बलोह टोल प्लाजा पर नाके के दौरान मिली कामयाबी ।
वॉल्वो बस में सवार कांगड़ा के युवक से 703 ग्राम चरस की खेप पकड़ी, एएनटीएफ कुल्लू की टीम को फोरलेन...
Average Rating