कल्लर पंचायत के नंद लाल ठाकुर के दोनों बेटे बने जज, छोटे बेटे विकास ठाकुर के बाद अब बड़ा बेटा विशाल ठाकुर भी बना जज

Read Time:3 Minute, 52 Second

कल्लर पंचायत के नंद लाल ठाकुर के दोनों बेटे बने जज, छोटे बेटे विकास ठाकुर के बाद अब बड़ा बेटा विशाल ठाकुर भी बना जज , विशाल ठाकुर का उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा 2022 में सिविल जज एवं ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के पद पर हुआ है चयन

स्वारघाट —- राजेंद्र ठाकुर

जीत गर मेहनत की हो तो पूरी कायनात जश्न मनाती है, और यूंहीं नहीं मंजर मिल जाते, मंजिल पाने को रातों की नींदे गवानी पड़ती हैं | यह पंक्तियाँ जिला बिलासपुर की नयना देवी विधानसभा की ग्राम पंचायत कल्लर के दुकानदार नन्द लाल ठाकुर के दोनों बेटो विकास ठाकुर और विशाल ठाकुर पर पूरी तरह से फिट बैठती है | दरअसल नन्द लाल ठाकुर के दोनों बेटे कड़ी मेहनत कर जज बन गए है |

नन्द लाल ठाकुर के दोनों बेटों ने जज बनकर कल्लर पंचायत, अपने जिला बिलासपुर का और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है | नन्द लाल ठाकुर नेशनल हाइवे 205 चंडीगढ़-मनाली पर कल्लर के पास एक छोटी सी करियाने की दूकान करते है। हाल ही में 30 अगस्त को नन्द लाल ठाकुर के बड़े बेटे विशाल ठाकुर का चयन उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा 2022 में सिविल जज एवं ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के पद पर हुआ है। विशाल ठाकुर के पिता नंदलाल ठाकुर दुकानदार हैं तो वहीँ माता बिन्द्रा ठाकुर गृहिणी हैं और छोटे भाई विकास ठाकुर मध्य प्रदेश में जज हैं । दोनों भाइयो के जज बनने से क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल है और हर तरफ से उन्हें बधाइयाँ मिल रही है |
विशाल ठाकुर ने अपनी एलएलबी एवं एलएलएम की पढ़ाई पंजाब यूनिवर्सिटी चण्डीगढ़ से की है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा लिटिल एंजल्स पब्लिक स्कूल कल्लर से हुई है | उसके बाद क्रिसेंट पब्लिक स्कूल बिलासपुर से और नौवीं से बाहरवीं कक्षा तक की पढ़ाई मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं से पूरी की है। इसी वर्ष इनके छोटे भाई विकास ठाकुर भी मध्य प्रदेश न्यायिक सेवा में बतौर सिविल जज एवं जूडिशल मजिस्ट्रेट नियुक्त हुए हैं। इससे पहले विशाल हरियाणा न्यायिक सेवा 2021 में सिविल जज के लिए इन्टरव्यू दे चुके हैं। विशाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवारजनों को दिया है। विशाल ने कहा कि यह उनके माता पिता के संघर्ष का ही परिणाम है कि आज उनके दोनों बेटे जज बन गए हैं। इसके अलावा विशाल ने एलएलएम प्रवेश परीक्षा एआईएलईटी 2021 में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली में भी देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया था | विशाल का कहना है कि यदि ठान ली जाए और यदि अपनी पूरी मेहनत की जाए तो कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
nstar india
Author: nstar india

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *