जन्मभूमि का दुख बांटने मनाली से सरकाघाट पहुंचे चमन कपूर, 100 प्रभावितों को बांटे 15 लाख के टैंट और 3 लाख की राहत राशि
जन्मभूमि का दुख बांटने मनाली से सरकाघाट पहुंचे चमन कपूर, 100 प्रभावितों को बांटे 15 लाख के टैंट और 3 लाख की राहत राशि…!!!
कुठेड़ा बिलासपुर,(विनोद चड्ढा)
कुल्लू जिला को अपनी कर्मभूमि बना चुके मंडी जिला के सरकाघाट निवासी चमन कपूर ने आज आपदा प्रभावितों को 15 लाख के टैंट और 3 लाख की राहत राशि वितरित की। आपको बता दें कि मूलतः सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के गोपालपुर के रहने वाले चमन कपूर नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष हैं और मौजूदा समय में नगर निकाय अध्यक्ष/उपाध्यक्ष फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। चमन कपूर ने लोगों की मदद के लिए हिमालया पुत्र के नाम से एक ट्रस्ट भी चला रखा है। आज इसी ट्रस्ट के माध्यम से सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के 100 प्रभावितों को राहत बांटी गई।

इस मौके पर सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर भी मौजूद रहे। चमन कपूर ने बताया कि बीते दिनों कुल्लू-मनाली में आई आपदा के दौरान भी वहां पर लोगों के लिए यथासंभव मदद की गई थी। उसके बाद जब मंडी जिला में यह आपदा आई तो यहां प्रभावितों की मदद करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को 15 हजार की कीमत वाले टैंट बांटे गए हैं। यह वे टैंट हैं जिन्हें सेना इस्तेमाल करती है। लोग इन टैंटों को लगाकर इसमें 8 से 10 लोग आराम से रह सकते हैं। यह पूरी तरह से वाटरप्रूफ और एयरप्रूफ हैं। बहुत से लोगों को अपनी तरह से रहने की आदत होती है लेकिन अब मजबूरी में उन्हें स्कूल में सभी के साथ रहना पड़ रहा है। लोग अपनी सुविधा के अनुसार रह सकें, इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह टैंट बांटे गए हैं। इस पुनीत कार्य में रोटरी क्लब मनाली और मेक माई ट्रिप की तरफ से भी पूरा सहयोग मिला है। उन्होंने प्रभावितों को आश्वस्त किया कि उनके आशियाने फिर से बसाने में भी यथासंभव मदद की जाएगी। इसके बाद आनी में भी प्रभावितों को इसी प्रकार के टैंट बांटे जाएंगे।
इस मौके पर सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर ने इस पुनीत कार्य के लिए चमन कपूर और उनके साथ आए हुए लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावितों की मदद करे और उन्हें जमीन उपलब्ध करवाने के साथ घर भी बनाकर दे।


Author: nstar india
More Stories
बद्दी पुलिस ने पकड़ा 6 किलो गंजा, मोस्ट वांटेड की लिस्ट में है गांजा बेचने वाला
बद्दी पुलिस ने पकड़ा 6किलो गंजा, मोस्ट वांटेड की लिस्ट में है गांजा बेचने वाला रजनीश ठाकुरबद्दी बद्दी पुलिस वीरवार...
गरीब परिवार की कन्याओं की शादी में हेल्प द गर्ल ग्रुप ने मदद
गरीब परिवार की कन्याओं की शादी में हेल्प द गर्ल ग्रुप ने मदद नालागढ़ | (नन्द लाल ठाकुर )हेल्प द...
उपमंडल फतेहपुर के तहत लिटल ऎंजल हाई स्कूल लोहारा में बड़े ही हर्षोल्लास से वार्षिक दिवस का आयोजन किया गया
आज के माहौल में विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किताबों तक ही सीमित नहीं:- सूरजकांत कहा:- स्कूलों में विद्यार्थियों को किताबी...
हिमाचल प्रदेश शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ललित चौहान व उनकी समस्त कार्यकारणी ने शारीरिक शिक्षकों कि निम्नलिखित मांगो को माननीय शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा
हिमाचल प्रदेश शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ललित चौहान व उनकी समस्त कार्यकारणी ने शारीरिक शिक्षकों कि निम्नलिखित मांगो को...
वॉल्वो बस में सवार कांगड़ा के युवक से 703 ग्राम चरस की खेप पकड़ी, एएनटीएफ कुल्लू की टीम को फोरलेन पर बलोह टोल प्लाजा पर नाके के दौरान मिली कामयाबी ।
वॉल्वो बस में सवार कांगड़ा के युवक से 703 ग्राम चरस की खेप पकड़ी, एएनटीएफ कुल्लू की टीम को फोरलेन...
Average Rating