कुछ दिनों की मेहमान है सुक्खू सरकार, जल्द बनेगी भाजपा की सरकार: जयराम ठाकुर नालागढ़ के लोग विकास के लिए समर्पित धरतीपुत्र के साथ हैं

कुछ दिनों की मेहमान है सुक्खू सरकार, जल्द बनेगी भाजपा की सरकार: जयराम ठाकुर नालागढ़ के लोग विकास के लिए समर्पित धरतीपुत्र के साथ हैं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुछ दिनों की मेहमान है सुक्खू सरकार, जल्द बनेगी भाजपा की सरकार: जयराम ठाकुर
नालागढ़ के लोग विकास के लिए समर्पित धरतीपुत्र के साथ हैं

नालागढ़ : नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंझौली व रामशहर में हुई जनसभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार के डेढ़ वर्ष के फेल कार्यकाल पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि एरिया के लोगों में भाजपा के प्रति उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल में दो बड़े प्रोजेक्टों को केंद्र की भाजपा सरकार ने दिया है जिसमें एक ब्लक ड्रग पार्क व दूसरा मेडिकल डिवाइस पार्क है जो कि आपके नालागढ़ में स्थापित हो रहा है जिसमें केंद्र सरकार 300 करोड़ खर्च कर रही है। ठाकुर ने कहा कि देश भर के लिए तीन स्वीकृत हुए थे जिसमें एक-एक प्रोजेक्ट को हम हिमाचल लेकर आए है जिससे प्रधानमंत्री का हिमाचल के प्रति स्नेह साफ़ नज़र आता है।
उन्होंने कहा कि यह सभी विकास भाजपा की पूर्व में सरकार व केंद्र सरकार के द्वारा ही संभव हो सका। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ज्यादा दिनों तक चलने वाली नही है जल्द ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने वाली है और सत्ता में आकर एक बार फिर से विकास रफ्तार पकड़ेगा। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उप चुनाव को जो मुकाबला होने जा रहा है वह भाजपा व कांग्रेस के साथ-साथ धरतीपुत्र व बाहरी के बीच में होगा जिसमें आपने अपने एरिया के लोकल उम्मीदवार को जिताना है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मात्र डेढ़ साल के कार्यकाल में सुक्खू सरकार की यह स्थिति हो गई है। सरकार झूठी गारंटियां और झूठे वादे करके सत्ता में आई और सत्ता में बने रहने के लिए भी सिर्फ़ झूठ का सहारा लिया। सरकार के झूठ की वजह से प्रदेश के लोगों ने सुक्खू सरकार को नकार दिया। प्रदेश की कुल 68 में 61 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को बढ़त दे दी है। मुख्यमंत्री अपने हल्के में भी बढ़त नहीं मिली। लोकसभा के चुनाव में मुख्यमंत्री अपने हलके नादौन में ही चुनाव हार गये हैं।। हिमाचल प्रदेश के लोगों ने सूक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों और तालाबाज़ी करने वाली सरकार को ख़ारिज कर दिया है।
केएल ठाकुर ने मंझौली और रामशहर में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस्तीफा देने का मुख्य कारण यह था कि एरिया के विकास कार्यों को करवाने के लिए बार-बार मुख्यमंत्री के चक्कर काटने पड़ते थे जिसके बाद भी सुक्खू समय नही देते थे जिससे एरिया के विकास पूरी तरह से थम चुका था। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप बावा एरिया के विकास के प्रति गंभीर होते तो पूर्व भाजपा सरकार के द्वार खोले गए संस्थानों को बंद नही करते। केएल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्याशी एरिया के लिए नुकसान दायक है जिसे इस बार क्षेत्र की जनता हमेशा के लिए बाहर निकालने वाली है। उन्होंने हरदीप बावा के खिलाफ कहा कि हरदीप बावा किसी प्रवृति की है उसे हर कोई जानता है जो एरिया के विकास के लिए नुक़सान दायक है।इस मौके पर भाजपा नेता विधायक सुखराम चौधरी,सुदीप महाजन,रीना कश्यप,लखविंदर राणा, परमजीत सिंह पम्मी,दर्शन सिंह सैनी,
सरवजीत कौर, बलविंद्र कौर,अवतार सिंह, हरी दास, नसीब चौधरी, यशपाल शर्मा, जयकिशन, साहिब सिंह, कुलदीप धीमान, मुकेश धीमान,राहुल शर्मा, सुमन देवी,सतपाल ठाकुर, इन्द्र सिंह, इंदरजीत सिंह,कमला देवी, रीना ठाकुर, कमलेश पंवर,देवी सिंह, तुलसी राम उपस्थित रहे।

N Star India
Author: N Star India

Leave a Comment

और पढ़ें

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि वह हमेशा प्रदेश के विकास के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा है कि बगैर किसी भेदभाव के जन समस्याओं का निराकरण उनकी प्रमुख प्राथमिकता है

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि वह हमेशा प्रदेश के विकास के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा है कि बगैर किसी भेदभाव के जन समस्याओं का निराकरण उनकी प्रमुख प्राथमिकता है

  • Buzz4 Ai
  • Buzz Open / Ai Website / Ai Tool