भाजपा पांच गुटों में बंटी, इसलिए असम के मुख्यमंत्री को हिमाचल लाना पड़ा: CM सुक्खू

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा की शिमला में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ' रैली और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयानों पर पलटवार करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा पांच गुटों में बंटी हुई है। यही कारण है कि इन गुटों को एकजुट करने के लिए असम के मुख्यमंत्री को हिमाचल लाना पड़ा। सुक्खू ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में हिमाचल के अगले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की बात कही थी। इस पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में अगली बार भी कांग्रेस की सरकार बनेगी और शपथ ग्रहण समारोह में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसमें असम के मुख्यमंत्री को भी न्योता भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री ने भाजपा के 16 विधायकों की चुनावी जीत पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वे दोबारा चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने पर उनके दावे की सच्चाई सामने आ जाएगी। ईवीएम को लेकर उठ रहे सवालों पर सुक्खू ने कहा कि इस मुद्दे को तथ्यों और समयक्रम के आधार पर समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में विधानसभा चुनाव वर्ष 2022 में हुए थे, जबकि ईवीएम को लेकर सवाल वर्ष 2024 के बाद उठाए गए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्व घाटा अनुदान (RDG) बंद होने के बावजूद राज्य सरकार आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने दावा किया कि आरडीजी में करीब 8 से 10 हजार करोड़ रुपये की कमी के बावजूद सरकार ने प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था को संभाला है। उन्होंने कहा कि सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश के प्राकृतिक और आर्थिक संसाधनों का सही इस्तेमाल सुनिश्चित कर रही है। हिमाचल की संपदा को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार न तो प्रदेश के संसाधनों को लुटने दे रही है और न ही लुटने देगी। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का काम जनता की आवाज उठाना है। उन्होंने दावा किया कि रैली में लाखों लोग शामिल हुए और हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सुक्खू ने आरोप लगाया कि एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूची में कथित धांधली की जा रही है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अगली बार भी कांग्रेस सरकार बनने का दावा, शपथ ग्रहण समारोह में हिमंत बिस्वा सरमा को न्योता देने की कही बात

शिमला। CHAMAN SHARMA मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा की शिमला में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयानों पर पलटवार करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा पांच गुटों में बंटी हुई है। यही कारण है कि इन गुटों को एकजुट करने के लिए असम के मुख्यमंत्री को हिमाचल लाना पड़ा।

सुक्खू ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में हिमाचल के अगले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की बात कही थी। इस पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में अगली बार भी कांग्रेस की सरकार बनेगी और शपथ ग्रहण समारोह में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसमें असम के मुख्यमंत्री को भी न्योता भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने भाजपा के 16 विधायकों की चुनावी जीत पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वे दोबारा चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने पर उनके दावे की सच्चाई सामने आ जाएगी।

ईवीएम को लेकर उठ रहे सवालों पर सुक्खू ने कहा कि इस मुद्दे को तथ्यों और समयक्रम के आधार पर समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में विधानसभा चुनाव वर्ष 2022 में हुए थे, जबकि ईवीएम को लेकर सवाल वर्ष 2024 के बाद उठाए गए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्व घाटा अनुदान (RDG) बंद होने के बावजूद राज्य सरकार आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने दावा किया कि आरडीजी में करीब 8 से 10 हजार करोड़ रुपये की कमी के बावजूद सरकार ने प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था को संभाला है।

उन्होंने कहा कि सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश के प्राकृतिक और आर्थिक संसाधनों का सही इस्तेमाल सुनिश्चित कर रही है। हिमाचल की संपदा को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार न तो प्रदेश के संसाधनों को लुटने दे रही है और न ही लुटने देगी।

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का काम जनता की आवाज उठाना है। उन्होंने दावा किया कि रैली में लाखों लोग शामिल हुए और हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सुक्खू ने आरोप लगाया कि एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूची में कथित धांधली की जा रही है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

N Star India
Author: N Star India

Leave a Comment

और पढ़ें