सोनिया गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर लोक निर्माण मंत्री ने जताई नाराजगी, बोले- कोई भी सभ्य और पढ़ा-लिखा व्यक्ति इस तरह की बयानबाजी नहीं कर सकता शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी की सांसद कंगना रनौत की ओर से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कंगना की बयानबाजी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सोनिया गांधी के खिलाफ जिस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है, वह किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकती। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना रनौत बिना मतलब के बयानबाजी करती हैं। उन्होंने कहा कि दो-तीन दिन पहले सोनिया गांधी के लिए जिस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।