शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह कल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह कल

छात्र सम्मान और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया जाएगा समारोह

झाकड़ी:

शिवालिक पब्लिक स्कूल, झाकड़ी का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार, 13 फरवरी को पंचायत ग्राउंड में सुबह 10 बजे से बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा।

इस गरिमामय अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बलवंत सिंह कश्यप, उप प्रबंधक, एसजेवीएन लिमिटेड, शिमला उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विनोद नेगी, कनिष्ठ अधिकारी, मानव संसाधन, एनजेएचपीएस झाकड़ी और सुरेंद्र कौशल, समाजसेवी एवं सलाहकार, जागृति नव युवक मंडल झाकड़ी, इस समारोह में शिरकत करेंगे।

विद्यालय प्रबंध निदेशक बिशना भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर शैक्षणिक और खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा, साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

N Star India
Author: N Star India

Leave a Comment

और पढ़ें