नालागढ़, 11 फरवरी। पुलिस थाना नालागढ़ की टीम ने गश्त के दौरान घोड़ा चौक के समीप एक कार से 4.72 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, टीम ने संदेह के आधार पर कार नंबर HP12S-2145 को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 4.72 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।इस मामले में कार सवार निर्मल सिंह, पुत्र कृष्ण दयाल, निवासी गांव जोड़ियां, डाकघर लोधीमाजरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन तथा पंकज, पुत्र राम लोक नेगी, निवासी गांव ठेडा, डाकघर लोधीमाजरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन के खिलाफ पुलिस थाना नालागढ़ में NDPS अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले में विस्तृत अन्वेषण जारी है।









