बहन की शादी से 6 दिन पहले युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बद्दी के सिक्का होटल के पास नाले में मिला शव, पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेजाबद्दी/नालागढ़:औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कुलबिंद्र निवासी गांव ठेड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक की बहन की शादी महज छह दिन बाद होने वाली थी, जिससे परिवार में गहरा शोक है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुलबिंद्र बुधवार दोपहर खेड़ा स्थित एक कंपनी में ड्यूटी के लिए गया था, लेकिन वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए।गुरुवार सुबह बद्दी पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई कि सिक्का होटल के पास नाले में एक युवक का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कुलबिंद्र के रूप में की।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सरकारी अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है।

N Star India
Author: N Star India

Leave a Comment

और पढ़ें