NEET पेपर लीक पर मुख्यमंत्री सुक्खू का केंद्र और भाजपा पर हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिमला, 20 जून | रिपोर्टर: चमन शर्मामुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बार-बार होने वाले पेपर लीक देश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं और इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच होनी चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा शासन के दौरान विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं लगातार सामने आई हैं। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कार्यकाल के दौरान हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक हुए थे। इसी वजह से वर्तमान कांग्रेस सरकार को हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग को भंग करने का फैसला लेना पड़ा।सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि NEET परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी बसों में आने-जाने की मुफ्त व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी छात्र को आर्थिक या परिवहन संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े।मुख्यमंत्री ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) में हिमाचल प्रदेश के अधिकारों और हिस्सेदारी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश को 7.19 प्रतिशत हिस्सेदारी देने की बात कही है और राज्य सरकार अपने अधिकार प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।मानसून सीजन की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों के अनुभवों से सरकार ने काफी सीख ली है और इस बार आपदा प्रबंधन के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं पुनर्वास कार्य सुनिश्चित किए जा सकें।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य मानसून के दौरान जन-धन की हानि को न्यूनतम रखना और प्रभावित लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाना है। — चमन शर्मा, शिमला

N Star India
Author: N Star India

Leave a Comment

और पढ़ें