रूमेटॉइड आर्थराइटिस उपचार में बड़ी उपलब्धि, डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आयुर्वेद के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि: डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records की आधिकारिक मान्यता

CHANDIGARH : आयुर्वेद के क्षेत्र में भारत के लिए एक गर्व का पल सामने आया है। रूमेटॉइड आर्थराइटिस के विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records की ओर से आधिकारिक मान्यता प्रदान की गई है। इस उपलब्धि को आयुर्वेद और डॉ. शारदा आयुर्वेद संस्थान के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि डॉ. मुकेश शारदा द्वारा स्थापित यह संस्थान कई वर्षों से प्रमाणिक आयुर्वेदिक उपचार के माध्यम से रूमेटॉइड आर्थराइटिस सहित कई जटिल बीमारियों से पीड़ित हजारों मरीजों का सफल इलाज कर रहा है।

उत्तर भारत के विभिन्न शहरों में इस संस्थान की कई शाखाएं संचालित हो रही हैं, जहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अलग-अलग राज्यों से करीब 1400 लोगों ने भाग लिया और डॉ. मुकेश शारदा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान कई मरीजों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस सम्मान के बाद डॉ. शारदा आयुर्वेद द्वारा दिए जा रहे उपचार पर उनका विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

इस मौके पर डॉ. मुकेश शारदा ने उपस्थित सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि लोगों के विश्वास और समर्थन की वजह से ही यह उपलब्धि संभव हो पाई है।


N Star India
Author: N Star India

Leave a Comment

और पढ़ें