बद्दी, 14 मार्च:
पुलिस जिला Baddi की स्पेशल सेल-X टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 12.64 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल सेल-X टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बसंती बाग क्षेत्र में किराये के कमरे में कुछ लोग नशे का अवैध कारोबार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान कमरे से 12.64 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से योगेश कुमार उर्फ हैरी निवासी पिहोवा, जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) तथा कशिश पुरी निवासी बड़ा पिंड, आनंदपुर साहिब (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बद्दी में NDPS Act की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है और नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी हुई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध धंधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।









