शिमला/बद्दी: हिमाचल प्रदेश में “गांव की सरकार” चुनने का वक्त आ गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने आज शिमला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंचायत चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। प्रदेश में पंचायत प्रधान, उप-प्रधान, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति और जिला परिषद के लिए कुल 31,214 सीटों पर मतदान होगा।
तीन चरणों में होगा मतदान
निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदान की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी:
- पहला चरण: 26 मई 2026
- दूसरा चरण: 28 मई 2026
- तीसरा चरण: 30 मई 2026
- नतीजे: मतदान खत्म होने के तुरंत बाद उसी दिन घोषित किए जाएंगे।
सीटों का पूरा विवरण
इस बार चुनावी रण में पदों का गणित कुछ इस प्रकार है:
- पंचायत सदस्य (वार्ड पंच): 21,678 पद
- प्रधान एवं उप-प्रधान: 3,758 – 3,758 पद
- पंचायत समिति: 1,769 पद
- जिला परिषद: 251 पद
कांगड़ा जिला 6,977 सीटों के साथ सबसे बड़ा चुनावी केंद्र बना हुआ है, जबकि लाहौल-स्पीति में सबसे कम 378 सीटों पर मुकाबला होगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरे प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो गई है।









