Centis Pharma विवाद: खेड़ा में सेंटिस फार्मा कंपनी के गेट पर भारी हंगामा, सिख कामगार की पगड़ी उतारने का आरोप; मौके पर पहुंचे विधायक हरदीप सिंह​

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

​खेड़ा। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र खेड़ा (नालागढ़) स्थित ‘सेंटिस फार्मा दवा उद्योग’ (Centis Pharma) के बाहर आज उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब सैकड़ों की तादाद में स्थानीय ग्रामीणों और सिख समुदाय के लोगों ने कंपनी के मुख्य द्वार पर जोरदार हंगामा और प्रदर्शन शुरू कर दिया।​मामला बेहद संवेदनशील है। आरोप है कि कंपनी के भीतर कार्यरत सिख समुदाय के एक कामगार के साथ कुछ लोगों ने न केवल मारपीट की, बल्कि उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए उनकी पगड़ी भी उतार दी। इस घटना की खबर जैसे ही गांव में फैली, ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और वे कंपनी का घेराव करने पहुंच गए।​प्रबंधक की चुप्पी से भड़का लोगों का गुस्सा​प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति के धार्मिक सम्मान और आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हैरानी की बात यह रही कि जब इस पूरे विवाद को लेकर कंपनी के प्रबंधक (Manager) जोगिंदर सिंह केंथला से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनकी तरफ से कोई रिस्पांस नहीं मिला। प्रबंधन के इस अड़ियल रुख और चुप्पी ने ग्रामीणों के आक्रोश को और ज्यादा बढ़ा दिया।​मौके पर पहुंचे विधायक हरदीप सिंह, कार्रवाई का आश्वासन​मामले को लगातार बढ़ता और माहौल को गरमाता देख स्थानीय विधायक हरदीप सिंह तुरंत सेंटिस फार्मा कंपनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद उग्र ग्रामीणों और सिख संगठन के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनकी पूरी समस्या को सुना।​विधायक हरदीप सिंह ने पीड़ित कामगार को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए कहा कि देवभूमि में इस तरह की घटना बेहद निंदनीय है। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस प्रशासन को दो टूक निर्देश दिए कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। विधायक के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस अब मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

N Star India
Author: N Star India

Leave a Comment

और पढ़ें