खेड़ा राजपुरा बाईपास रोड पर अवैध पार्किंग बनी खतरा, कभी भी हो सकता बड़ा हादसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खेड़ा राजपुरा बाईपास रोड पर सड़क किनारे कंपनी की गाड़ियों की गलत तरीके से पार्किंग लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। दिनभर सड़क के दोनों ओर खड़े भारी वाहन ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे हादसे का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना स्कूल बसें, दोपहिया वाहन और भारी ट्रैफिक गुजरता है, लेकिन सड़क पर खड़ी कंपनी की गाड़ियों के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

कई बार आमने-सामने से आने वाले वाहनों को निकलने में परेशानी होती है और दुर्घटना जैसी स्थिति बन जाती है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को इस समस्या के बारे में अवगत करवाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे हो रही अवैध पार्किंग पर तुरंत कार्रवाई की जाए और कंपनी वाहनों के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।

N Star India
Author: N Star India

Leave a Comment

और पढ़ें