स्वारघाट पुलिस ने 956 ग्राम चरस की खेप के साथ पकड़ा मंडी का कार चालक, फोरलेन के टनल नम्बर 1 कैंचीमोड़ के मेहला छोर पर नाके के दौरान स्वारघाट पुलिस को मिली कामयाबी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्वारघाट पुलिस ने 956 ग्राम चरस की खेप के साथ पकड़ा मंडी का कार चालक, फोरलेन के टनल नम्बर 1 कैंचीमोड़ के मेहला छोर पर नाके के दौरान स्वारघाट पुलिस को मिली कामयाबी

स्वारघाट —- राजेंद्र ठाकुर

पुलिस थाना स्वारघाट द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है | थाना स्वारघाट की पुलिस टीम ने फोरलेन पर कैंचीमोड़ टनल के दूसरे छोर मेहला की तरफ नाके के दौरान कार सवार एक व्यक्ति से 956 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है | पुलिस टीम ने इस मामले के सम्बन्ध में थाना स्वारघाट में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है | मामले की पुष्टि एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने की है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर टनल नम्बर एक कैंचीमोड़ के दूसरे छोर मेहला की तरफ नाका लगाया हुआ था और फोरलेन सडक से आने-जाने वाहनों की चैकिंग की जा रही थी | इस दौरान मनाली की तरफ से एक सफेद रंग की ऑल्टो के10 कार नम्बर एचपी65-6858 आई जिसे टीम द्वारा चैकिंग के लिए रोका गया | कार की तलाशी के दौरान टीम को कार से चरस मिली जोकि वजन करने पर 956 ग्राम पाई गई | पुलिस टीम ने कार चालक व्यक्ति जुकव अली उम्र 39 साल पुत्र जुसव निवासी गांव सनवाड़ डाकघर बथेरी तहसील पधर जिला मंण्डी हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है |

N Star India
Author: N Star India

Leave a Comment

और पढ़ें