खेड़ा पंचायत: प्रधान पद के लिए पत्रकार नंदलाल ठाकुर ने भरा नामांकन, उमड़ा जनसैलाब
नालागढ़ | 8 मई 2026 रिपोर्ट: [N STAR NEWS] डेस्क
नालागढ़: उपमंडल नालागढ़ में पंचायती राज चुनावों का बिगुल बजते ही राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर पहुँच गई हैं। लोकतंत्र के इस उत्सव में इस बार एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है, जहाँ समाज की समस्याओं को उठाने वाले पत्रकार अब स्वयं चुनावी मैदान में उतरकर व्यवस्था सुधारने की कमान संभालने को तैयार हैं।
इसी कड़ी में आज शुक्रवार को खेड़ा पंचायत से प्रधान पद के लिए वरिष्ठ पत्रकार नंदलाल ठाकुर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी शंखनाद कर दिया है।

नामांकन में दिखा भारी उत्साह
नंदलाल ठाकुर सुबह करीब 11:00 बजे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन केंद्र पहुंचे और पूरी चुनावी प्रक्रिया को संपन्न किया। उनके नामांकन के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। लोगों का मानना है कि एक प्रबुद्ध और जागरूक उम्मीदवार के आने से पंचायत के विकास को नई दिशा मिलेगी।
त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

ताजा जानकारी के अनुसार, खेड़ा पंचायत में प्रधान पद के लिए दो अन्य उम्मीदवार पहले ही अपना पर्चा भर चुके हैं। नंदलाल ठाकुर के मैदान में आने से अब मुकाबला रोचक और त्रिकोणीय होने की संभावना जताई जा रही है।
नंदलाल ठाकुर का संकल्प: “मेरा मुख्य उद्देश्य राजनीति करना नहीं, बल्कि खेड़ा पंचायत की दबी हुई आवाज़ को बुलंद करना और विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक पारदर्शिता मेरी प्राथमिकता रहेगी।”
प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति
नामांकन के इस खास मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग समर्थन देने पहुंचे, जिनमें मुख्य रूप से:
- गुरपाल सिंह, तेज सिंह फौजी, आर.एल. मोहिल
- पूर्व पंच साध मोहम्मद, गौरव ठाकुर, मनी राम
- गजान सिंह, आकाश, विकास, दीवान चंद
- राजेश, रामा, रफीक मोहम्मद तथा रणबीर सिंह
सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।









