नालागढ़: गौ रक्षा दल की अहम बैठक, सोलन जिला अध्यक्ष नियुक्त, गऊ तस्करी रोकने की बनी रणनीतिनालागढ़ में गौ रक्षा दल हिमाचल प्रदेश की बैठक प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सैनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक विस्तार करते हुए गुरप्रीत सिंह सन्नी को सोलन जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया, वहीं दिलेर सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र सखयान की अध्यक्षता रही, और प्रदेश चेयरमैन दीपक शर्मा, संगठन मंत्री पुष्पिंदर धीमान, सचिव गोपाल ठाकुर, हिंदू तख्त प्रदेश अध्यक्ष यशपाल, और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक में तय किया गया कि गौ रक्षा दल गैर-राजनीतिक रूप से कार्य करेगा और हिमाचल में गौ तस्करी रोकने के लिए रणनीति बनाएगा। प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सैनी ने कहा कि संगठन का हर सदस्य कानून का पालन करेगा और पुलिस प्रशासन के सहयोग से ही तस्करी रोकी जाएगी।उन्होंने हिमाचल पुलिस की सराहना करते हुए हाल ही में स्वारघाट में पकड़े गए गौ तस्करी के केस की मिसाल दी। नरेंद्र सैनी ने कहा कि हिमाचल देवभूमि है और प्रदेश से एक भी गौ माता की गाड़ी बाहर नहीं जाने दी जाएगी।
