गौ रक्षा के नाम पर बंटा संगठन! दो गुटों में वर्चस्व की जंग तेज–हिमाचल में गौ संरक्षण को लेकर नया विवाद सामने आया है। गौ रक्षा दल अब दो गुटों में बंट चुका है। एक तरफ है पंजीकृत राष्ट्रीय गौ रक्षा दल जिसका नेतृत्व डी. डी. राणा कर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर गौ रक्षा दल के नाम से सक्रिय संगठन का नेतृत्व सतीश कुमार कर रहे हैं। दोनों संगठन अब आमने-सामने हैं और वर्चस्व की लड़ाई खुलकर सामने आ चुकी है।
गौ तस्करी रोकने और गौ संरक्षण को लेकर सक्रिय संगठन गौ रक्षा दल में अब दो फाड़ हो चुकी है।▶ राष्ट्रीय गौ रक्षा दल – पंजीकृत संगठन, जिसकी कमान डी. डी. राणा के हाथ में है।▶ दूसरी ओर गौ रक्षा दल, जिसका नेतृत्व सतीश कुमार कर रहे हैं।▶ दोनों संगठन अब एक-दूसरे पर झूठे दावे और कार्यकर्ताओं को गुमराह करने के आरोप लगा रहे हैं।▶ जहां राष्ट्रीय गौ रक्षा दल अपने पंजीकरण और विधिक अधिकारों का हवाला दे रहा है, वहीं सतीश कुमार का संगठन सड़क पर सक्रियता और जन समर्थन का दावा कर रहा है।▶ वर्चस्व की इस लड़ाई ने प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है।▶ प्रशासन भी अब असमंजस में है कि किस संगठन को मान्यता दी जाए और कानून व्यवस्था के तहत किसकी भूमिका तय हो।—एंकर आउट:गौ तस्करी और गौ संरक्षण जैसे गंभीर मुद्दों पर काम करने वाला संगठन अब आंतरिक विवाद में उलझ गया है। सवाल यह उठता है कि जब संगठन ही बंटा हुआ है तो गौ रक्षा की ज़मीनी हकीकत क्या होगी?
